Move to Jagran APP

भाजपा का कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं यूपी के गवर्नर : आजम खां

समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया है। राज्यपाल को चार पन्नों का पत्र लिखने के बाद अब आजम खां ने उनको भाजपा का कार्यकर्ता बताया है। आजम ने राज्यपाल पर आरोप लगाया कि राम नाईक प्रदेश में

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 14 Feb 2015 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 14 Feb 2015 05:53 PM (IST)
भाजपा का कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं यूपी के गवर्नर : आजम खां

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया है। राज्यपाल को चार पन्नों का पत्र लिखने के बाद अब आजम खां ने उनको भाजपा का कार्यकर्ता बताया है। आजम ने राज्यपाल पर आरोप लगाया कि राम नाईक प्रदेश में मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

loksabha election banner

रामपुर में आज आजम खां ने एक कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। राज्यपाल उत्तर प्रदेश में संवैधानिक मर्यादा भी लांघ रहे हैं। राज्यपाल उत्तर प्रदेश में में मुसलमानों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उनके हाल के बयानों से अब मुसलमानों पर खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब पानी सर के ऊपर से बहने को है। वह जल्द ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर राज्यपाल जो साजिश कर रहे हैं उन सुबूतों को पेश करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.