छह महीने में भर्ती होंगे लेखपाल : उस्मानी
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के खाली पड़े पद छह माह में भरे जाएंगे। इन खाली पदों पर भर्ती छह माह में पूरी कर ली जाएगी।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 02:29 PM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 02:32 PM (IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लेखपाल के खाली पड़े पद छह माह में भरे जाएंगे। इन खाली पदों पर भर्ती छह माह में पूरी कर ली जाएगी।
अलीगढ़ के एक दिन के दौरे पर राजस्व परिषद के अध्यक्ष जावेद उस्मानी ने लेखपाल के खाली पड़े पदों को भरने की जानकारी दी। अलीगढ़ में उन्होंने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर वहां के अभिलेखों अवलोकन किया। उस्मानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल के करीब सात हजार पद खाली हैं। इतने पद रिक्त होने के कारण काम भी काफी प्रभावित हो रहा है। पद भरने की प्रारंभिक प्रक्रिया इसी महीने के अंतिम हफ्ते में पूरी कर ली जाएगी। जल्द ही विज्ञापन जारी होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें