यूपी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का मुआवजा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों पर मेहरबान होने जा रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजधानी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों पर मेहरबान होने जा रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजधानी में मजदूरों को कई सौगातें दी। अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर उन्होंने मजदूरों की हादसे में मौत पर मुआवजा एक से बढ़कार पांच लाख रुपया कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों को देश तथा समाज का निर्माता बताया।
मजदूरों के लिए योजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा श्रम मंत्री शाहिद मंजूर भी थे। उन्होंने कहा कि मजदूर देश तथा समाज के निर्माता हैं। हमको इनके हितों का भी ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा कि हर विकास के काम में मजदूरों का हाथ होता है, लेकिन कई बार यह लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इनका दुर्घटना मुआवजा अब एक लाख से बढ़कर पांच लाख रुपया कर दिया है। ंइसके साथ ही अब सभी मजदूरों का श्रम विभाग से पंजीकरण कराया जाएगा, जिससे कि श्रमविभाग की योजनाओं का गरीब तथा मजदूरों को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि हम समाज के किसी भी वर्ग को विकास से जरा भी वंचित नहीं करना चाहते हैं। सरकार के विकास के सभी कामों का लाभ हर वर्ग को मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है। श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि श्रम विभाग मजदूरों के लिए लाया कई योजनाएं लाया है।