वाराणसी में स्थापित होगा गंगा विश्वविद्यालय
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती की आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव के साथ बैठक का सकारात्मक परिणाम निकला। बैठक के बाद उमा भारती ने बताया कि केंद्र सरकार वाराणसी में गंगा विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी।
लखनऊ। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती की आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव के साथ बैठक का सकारात्मक परिणाम निकला। एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर नदियों की सफाई के कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया गया। बैठक के बाद उमा भारती ने बताया कि केंद्र सरकार वाराणसी में गंगा विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी।
उत्तर प्रदेश के मंत्री शिवपाल यादव के साथ बैठक की बाबत उमा भारती ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गंगा नदी की सफाई का बड़ा अभियान कानपुर से शुरू होगा। दिन में करीब दो बजे दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में सिंचाई योजनाओं की समीक्षा के साथ ही गंगा तथा अन्य बड़ी नदियों की स्वच्छता पर भी वार्ता हुई। यूपी में कानपुर से शुरू होगा गंगा सफाई का बड़ा अभियान। गंगा नदी के साथ यमुना तथा गोमती नदी के स्वच्छता अभियान को लेकर उमा भारती और शिवपाल यादव की मीटिंग सकारात्मक रही। उमा भारती समीक्षा बैठक में नदियों की सफाई की योजनाओं और आवंटित बजट पर विशेष रूप से चर्चा कर सकती हैं। इसके साथ ही उमा भारती ने लखनऊ में केंद्रीय बाढ़ आपदा इकाई की स्थापना को हरी झंडी भी दी। देश का यह दूसरी बाढ़ आपदा इकाई होगी। पहली पटना में स्थापित की गई है।
उमा भारती तथा शिवपाल यादव के बीच यह मुलाकात सुबह 11 बजे होनी थी, लेकिन बाद में मुलाकात दो बजे हुई। बैठक में केन तथा बेतवा नदी को जोडऩे पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में गंगा नदी की सहायक नदियों की स्वच्छता पर भी विस्तार से चर्चा हुई।