कार की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग जाम
आजमगढ़ के कप्तानगंज में आज सुबह करीब आठ बजे दो लोग कार की चपेट में आ गये। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया है।
लखनऊ। आजमगढ़ के कप्तानगंज में आज सुबह करीब आठ बजे दो लोग कार की चपेट में आ गये। इनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने लखनऊ-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया है।
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास आज सुबह लखनऊ- फैजाबाद मार्ग पर आजमगढ़ से फैजाबाद की तरफ जा रही सफारी कार की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों सुबह कोचिंग क्लास जा रहे थे। मृतकों में पासीपुर ऊर्फ रसूलपुर गांव के पवन (17 वर्ष)पुत्र दिनेश तथा प्रवीण (18) पुत्र चंद्रधर हैं। इस दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। दो लोगों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। उधर गुस्साये लोगों ने आजमगढ़-लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगा दिया है। इनकी मांग पीडि़त परिवार के लोगों को दस-दस लाख रुपये देने के साथ इस दुर्घटना के जिम्मेदार चालक को वाहन सहित गिरफ्तार करने की है।