सिद्धार्थनगर में जाली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर पुलिस ने दो तस्करों को 50 हजार के जाली नोट व सात सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आज पुलिस ने बताया कि तस्कर अनवारुल शेख तथा कजामुलहक ग्राम बलिहरपुर जिला मालदा पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही
By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 09:54 PM (IST)
लखनऊ। सिद्धार्थनगर पुलिस ने दो तस्करों को 50 हजार के जाली नोट व सात सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आज पुलिस ने बताया कि तस्कर अनवारुल शेख तथा कजामुलहक ग्राम बलिहरपुर जिला मालदा पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इनकी निशानदेही पर बाराबंकी में एक व्यक्ति के घर से 700 ग्राम अफीम बरामद की गयी है। पुलिस मालदा पश्चिम बंगाल गई थी पर वहां पहुंचने से पहले ही तस्करों का साथी बांग्लादेश निवासी रैसुद्दीन बार्डर क्रास कर भागने में सफल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें