इलाहाबाद माघ मेला इलाके में पेड़ गिरने से 26 श्रद्धालु जख्मी
इलाहाबाद माघ मेला क्षेत्र के परेड इलाके में रविवार सुबह एक नीम का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से महिलाएं, बच्चों समेत 26 श्रद्धालु जख्मी हो गए। 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लखनऊ। इलाहाबाद माघ मेला क्षेत्र के परेड इलाके में रविवार सुबह एक नीम का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से महिलाएं, बच्चों समेत 26 श्रद्धालु जख्मी हो गए। 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में अधिकांश गोंडा और बहराइच जिले के रहने वाले हैं। एक बस्ती की महिला भी शामिल है। सभी मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए आए थे।
मेला क्षेत्र में परेड इलाके की काली सड़क के बगल टेंट में दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। रविवार सुबह करीब 11.30 बजे एक नीम का पेड़ गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी केएस इमेनुएल, सीएमओ पदमाकर सिंह समेत पुलिस और पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पहले मेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआरएन में क्रमश: संतोष तिवारी (25), ननके (35), जोखू लाल (55), रीना (10), केरवा, राम लौटन (35),शिवम (10),रामदल (24), शारदा देवी (35) पम्मी मिश्रा (40), शिवकुमारी (60) सुशीला (45)राम बरन (50) शशि मिश्रा (32), संतोष कुमारी (40),रानी मिश्रा (40), शिवकुमार(65) शीला (50), शंकर (65) रघुवर देवी (37), शोभा देवी (50), आदिशक्ति (40), बब्बू पांडेय (36), गायत्री देवी (42), सावित्री देवी (50) सभी निवासी गोंडा का उपचार हुआ। जमनोत्री (60) बस्ती, व शांति देवी (35) बहराइच की रहने वाली हैं।