अखिलेश का जन्मदिन आज, जानें-एक शर्मीले लड़के के मुख्यमंत्री बनने का सफर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (जन्म1 जुलाई 1973) का आज 43वां जन्म दिन है।
लखनऊ [आशीष मिश्र]। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (जन्म 1 जुलाई 1973) का आज 43वां जन्म दिन है। मुख्यमन्त्री बनने से पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। उनकी पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद, 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्य मन्त्री पद की शपथ ग्रहण की।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन आज, 43 किलो का काटा केक
परिवारिक जीवन और शिक्षा
अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के यहां हुआ। इनकी मां का देहांत बचपन में ही हो गया था। अखिलेश विवाहित हैं और तीन बच्चों के पिता हैं। डिम्पल यादव उनकी पत्नी हैं जो कि कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गई हैं। अखिलेश ने राजस्थान मिलिट्री स्कूल धौलपुर से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अभियान्त्रिकी में स्नातक की उपाधि मैसूर के एसजे कालेज ऑफ इंजीनियरिंग से ली, बाद में विदेश चले गये और सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण अभियान्त्रिकी में स्नातकोत्तर किया।
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें
राजनीतिक सफर
अखिलेश ने मई 2009 के लोकसभा उप-चुनाव में फिरोजाबाद सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एस0पी0एस बघेल को 67,301 मतों से हराकर सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त वे कन्नौज से भी जीते। बाद में उन्होंने फिरोजाबाद सीट से त्यागपत्र दे दिया और कन्नौज सीट अपने पास रखी। इसके बाद 2012 में उन्होंने पार्टी की कमान संभाली और विजय दिलाकर मुख्यमंत्री बन गये। जनता में यह सन्देश है कि सरकार तो उनके पिता और दोनों चाचा चला रहे हैं, अखिलेश नहीं।
तस्वीरों में देखें एक शर्मीले लड़के के मुख्यमंत्री बनने का सफर
परिचय एक नजर में
युवा मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव
जन्म-एक जुलाई 1973 (आयु 43 वर्ष)
ग्राम सैफई, जनपद इटावा, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल-समाजवादी पार्टी
जीवन संगी- डिम्पल यादव
संबंधी-
मुलायम सिंह यादव (पिता)
राम गोपाल यादव (चाचा)
शिवपाल सिंह यादव (चाचा)
बच्चे-अदिति व टीना (पुत्री)
और अर्जुन (पुत्र)
शैक्षिक योग्यता-मैसूर तथा
सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरणीय अभियांत्रिकी में परास्नातक
पेशा-राजनीति