पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त, थानाध्यक्ष सहित तीन गंभीर
गश्त के दौरान आज तड़के अंबेडकरनगर में पुलिस की जीप अनिंयंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे थानाध्यक्ष सहित तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 30 May 2015 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 11:31 AM (IST)
लखनऊ। गश्त के दौरान आज तड़के अंबेडकरनगर में पुलिस की जीप अनिंयंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे थानाध्यक्ष सहित तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं।
अंबेडकरनगर के बसखारी में पुलिस की टीम गशïत पर थीं। इसी दौरान जीन अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार जीप के पेड़ से टकराने से थानाध्यक्ष बसखारी सहित तीन सिपाही घायल हो गये। सभी की हालत गंभीर है। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जीप में ट्रक ने टक्कर मारी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें