पंचायत से पहले रामपुर में तीन लोगों की हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था देश के अन्य राज्यों से बेहतर होने का दावा करने वाले कैबिने
लखनऊ। रामपुर के अजीमनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
हरैटा गाव के मझरा मेंहदीपुर में करीब दो सप्ताह पहले शेख शहजादे और शेख बजंतरी बिरादरी के लोगो में ब'चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। तब से ही दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। गाव के कुछ संभऱात लोगों ने सुलह कराने के लिए सोमवार को पंचायत बुलाई थी, लेकिन पंचायत होने से पहले ही सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। पहले लाठी डंडे चले। इसके बाद पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। करीब आधे घटे तक जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से तीन युवकों की जान चली गई और पाच लोग घायल हो गए। मृतकों में एक पक्ष का 25 वर्षीय मुन्ने पुत्र मोहम्मद अली, दूसरे पक्ष के 20 वर्षीय दानिश पुत्र कलुआ और 24 वर्षीय नदीम पुत्र नवाब शामिल हैं। फायरिंग से गाव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी और पुलिस अधीक साधना गोस्वामी भी गाव पहुंच गए। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी।