कानपुर में जीप कुआं में गिरी, तीन की मौत
प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी कानपुर में आज एक जीप की दुर्घटना में तीन शिकारियों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग घायल भी हैं। तेज रफ्तार जीप एक कुंआ में गिरने के यह हादसा हुआ।
लखनऊ। प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी कानपुर में आज एक जीप की दुर्घटना में तीन शिकारियों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग घायल भी हैं। तेज रफ्तार जीप एक कुंआ में गिरने के यह हादसा हुआ।
कानपुर के सजेती में शिकारियों की एक तेज रफ्तार जीप कुंआ में गिर गये। शिकार पर निकले यह लोग तड़के वापस लौट रहे थे। मृतकों में सजेती निवासी अब्दुल गनी पुत्र गुन्नू मियां (50 वर्ष), उसका भतीजा यासीन (40) व कानपुर के चमनगंज के राजू विलियम (43) पुत्र वसीम हैं। घायलों में मौरावां उन्नाव के मोहम्मद नसीर (45 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हबीब, शुक्लागंज निवासी इकबाल (30) पुत्र महमूद आलम तथा बदशाहीनाका के कुली बाजार के इक्लाख (45) पुत्र हिदायत हुसैन हैं।