Move to Jagran APP

पूर्वांचल में अपार मेधा : प्रतिभा पाटिल

देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का मानना है कि पूर्वांचल में अपार मेधा है। यहां मेधा की कमी नहीं है, जिसके कारण ही यहां की छवि विदेश में भी काफी प्रचलित है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 12:21 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 12:24 PM (IST)
पूर्वांचल में अपार मेधा : प्रतिभा पाटिल

लखनऊ। देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का मानना है कि पूर्वांचल में अपार मेधा है। यहां मेधा की कमी नहीं है, जिसके कारण ही यहां की छवि विदेश में भी काफी प्रचलित है।

loksabha election banner

जौनपुर के टीडी कालेज के शताब्दी समारोह में कल शिरकत करने के बाद वाराणसी पहुंची पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने आज बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। इसके बाद सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बात की। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा काशी की संस्कृति दुनिया में अनूठी और अति प्राचीन है। इसे संरक्षित करने की जरुरत है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार को यहां की संस्कृति को और विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। भारत की प्रकृति व यहां के ज्ञान के खजाने को ढूंढने में पूरी दुनिया लगी है। हमसे दुनिया ने बहुत कुछ सीखा है। आज भी उसे शांति का रास्ता भारत ही दिखा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.