आतंकी साजिद के कांग्रेस के दिग्विजय से करीबी रिश्ते : कटियार
लंबे समय की चुप्पी के बाद भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड भाजपा नेता विनय कटियार ने कांग्रेस पर कल बड़ा बम फोड़ा है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह तथा आतंकी साजिद के रिश्तों को बेहद नजदीकी बताया।
लखनऊ। लंबे समय की चुप्पी के बाद भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड भाजपा नेता विनय कटियार ने कांग्रेस पर कल बड़ा बम फोड़ा है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह तथा आतंकी साजिद के रिश्तों को बेहद नजदीकी बताया।
फैजाबाद में कल विनय कटियार ने कहा कि आतंकी संगठन आइएस की ओर से इराक व सीरिया में लडऩे गए आजमगढ़ के मोहम्मद साजिद के कांग्रेस नेता दिग्विजय ङ्क्षसह से रिश्ते थे। उन्होंने कहा कि साजिद बटाला हाउस कांड का आरोपी था जबकि कांग्रेस नेता शुरू से ही आतंकी साजिद को बचाने में लगे हुए थे और दिग्विजय ङ्क्षसह ने आजमगढ़ जाकर यह एलान भी किया था कि वह किसी भी सूरत में साजिद को जेल नहीं जाने देंगे। इससे साबित होता है कि ङ्क्षसह के साथ-साथ कांग्रेस के अन्य नेताओं से साजिद के नजदीकी रिश्ते थे।
कटियार ने कहा कि दिग्विजय ङ्क्षसह को यह साफ करना चाहिए कि वह किस रिश्ते से बटाला हाउस के आरोपी को बेदाग बता उसे बचाने में जुटे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिग्विजय को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। सोहावल में कल एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बजरंगी कटियार के नाम से विख्यात विनय कटियार ने कहा कि बटाला हाउस मामले को सीधे तत्कालीन गृहमंत्री शिवराज पाटिल संभाल रहे थे और पाटिल ने ही साजिद को देश से भागने का मौका दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि वह आइएस में शामिल हो गया जबकि भाजपा शुरू से ही ऐसे आतंकियों के साथ सख्ती से निपटने की बात कहती रही है।