मेरठ में थाना का पंखा गिरने से दारोगा घायल
मेरठ शहर में आज एक दारोगा पंखा गिरने से घायल हो गये। सरधना थाना में तैनात दारोगा गिरिराज सिंह यादव सरूरपुर थाना में किसी विवेचना के सिलसिले में गये थे।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 24 May 2015 03:57 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 03:59 PM (IST)
लखनऊ। मेरठ शहर में आज एक दारोगा पंखा गिरने से घायल हो गये। सरधना थाना में तैनात दारोगा गिरिराज सिंह यादव सरूरपुर थाना में किसी विवेचना के सिलसिले में गये थे।
गिरिराज सिंह सरूरपुर थाना में अपने विवेचना के काम में लगे थे। इसी दौरान दारोगा गिरिराज सिंह यादव के ऊपर अचानक से छत का पंखा गिर जाने से वह घायल हो गए, घायल अवस्था में दरोगा को नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें