Move to Jagran APP

भाजपा चुनाव के समय कितने ही हाथ पैर मारे लेकिन सरकार जाना तयः मायावती

बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर सवाल उठाया और कहा कि भाजपा अब लोकसभा चुनाव के समय कितने ही हाथ पैर मारे लेकिन इनकी सरकार जाना तय है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 03:57 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 08:01 AM (IST)
भाजपा चुनाव के समय कितने ही हाथ पैर मारे लेकिन सरकार जाना तयः मायावती
भाजपा चुनाव के समय कितने ही हाथ पैर मारे लेकिन सरकार जाना तयः मायावती

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर सवाल उठाया और कहा कि भाजपा अब लोकसभा चुनाव के समय कितने ही हाथ पैर मारे लेकिन इनकी सरकार जाना तय है। चुनाव को देखते पहले बिहार के बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु में गंठबंधन उनका कमजोर नेतृत्व दर्शाता है। मायावती ने कहा कि बाजपा की ग़रीब, मज़दूर, किसान, जनविरोधी नीति और अहंकारी रवैये से देश की जनता दु:खी व त्रस्त है। 

loksabha election banner

जनता भाजपा का घमंड चूर-चूर कर देगी

मायावती ने अपने ट्विटर संदेश में कहा कि देश की 130 करोड़ जनता अब किसी भी क़ीमत पर भाजपा सरकारों को माफ करने वाली नहीं है। चुनाव में जनता इनका घमंड चूर-चूर कर देगी। अब भाजपा सरकार का जाना तय है।  तीन राज्यों में पूरी लाचारी में दंडवत होकर गठबंधन करना नेतृत्व की कमजोरी को उजागर करने वाला है। वास्तव में बसपा-सपा गठबंधन से भाजपा भयभीत है। इसी कारण भाजपा को अब अपने गठबंधन के लियए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। इस सबके बावजूद भाजपा अब चुनाव में भाजपा की हार तय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.