Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लखनऊ महोत्सव में चला सोनू निगम का जादू

महोत्सव में सुरों की महफिल में सोनू ने अपने बेहतरीन गीत तुझे लागे न नजरिया... गाना शुरू किया तो पब्लिक झूम उठी। पब्लिक की गर्मजोशी को देखकर खुद सोनू भी अपने आप को रोक नहीं पाएं और डांस करने लगे।

By Nawal MishraEdited By: Updated: Thu, 04 Feb 2016 12:18 AM (IST)
Hero Image

लखनऊ। महोत्सव में सुरों की महफिल में सोनू ने अपने बेहतरीन गीत तुझे लागे न नजरिया... गाना शुरू किया तो पब्लिक झूम उठी। पब्लिक की गर्मजोशी को देखकर खुद सोनू भी अपने आप को रोक नहीं पाएं और डांस करने लगे। डांस करने में उनका कोट बीच में अड़चन डाल रहा था तो सोनू ने कोट उतारा और अपनी बांहे चढ़ाकर गाने के साथ झूमने लगे। उनकी प्रस्तुति देखकर पंडाल में मौजूद लोगों ने खूब सीटियां बजाईं।

तकल्लुफ छोडि़ए... पर की मस्ती

अपनी प्रस्तुति को और भी मजेदार बनाने के लिए सोनू ने एक गीत अजीब इत्तेफाक है क्या मुलाकात है पर खूब मस्ती की। उन्होंने और उनके गिटारिस्ट ने तकल्लुफ छोडि़ए... पर कई तरह की आवाजें निकाली तो पब्लिक की तालियों में और जोश भर गया।

लड़की ने दिया गिफ्ट

महोत्सव में सोनू के चाहने वाले बहुत थे। उसी में एक छोटी लड़की ने उसे गिफ्ट देना चाहा तो सोनू ने उसे बुला लिया, वह गिफ्ट देने आई और गिफ्ट देकर जैसे ही नीचे उतर रही थी, तो महिला पुलिस कर्मी ने उसे धक्का दे दिया वहीं पुलिस की आला अधिकारी ने उसे सबसे पीछे बैठाने का निर्देश दिया। तभी सोनू ने कहा इस लड़की को मैंने बुलाया था आप लोग इसे जाने दें।

आखिर मिल गए दर्शक

अभी तक महोत्सव में इतनी भीड़ नहीं मिली। लगभग हजारों की संख्या में लोग आए। महोत्सव में मुशायरे में जरूर कुछ भीड़ नजर आई पर उसके अलावा महोत्सव फीका ही जा रहा था। सोनू निगम को सुनने के लिए पूरा पंडाल भरा रहा। पंडाल की बैरीकेडिंग को रोकने के लिए बल्लियां भी लगाई गई, फिर भी दो बैरीकेडिंग टूट भी गई।