ताबड़तोड़ लूटों से दहला उत्तर प्रदेश, एक दिन में पांच बड़ी घटनाएं
आज का दिन प्रदेश में लूट की बडी वारदातों के लिए जाना जाएगा। आज आगरा में पशु व्यापारी से एक करोड़ की लूट हुई तो बिजनौर में 91 लाख रुपए बदमाश लूट ले गए। इसके पहले दिन में अंबेडकरनगर में भी 37 लाख की लूट हुई। पुलिस अभी तक एक
लखनऊ। आज का दिन प्रदेश में लूट की बडी वारदातों के लिए जाना जाएगा। आज आगरा में पशु व्यापारी से एक करोड़ की लूट हुई तो बिजनौर में 91 लाख रुपए बदमाश लूट ले गए। इसके पहले दिन में अंबेडकरनगर में भी 37 लाख की लूट हुई। पुलिस अभी तक एक भी लूट का खुलासा नहीं कर पाई है।
आगरा के कागारोल में पशु व्यापारी भल्ला और रफीक से एक करोड़ की लूट। आगरा में एक्सिस बैंक से निकाले थे 50 लाख रूपये। 50 लाख की आगरा से की थी वसूली। इंनोवा सवार छह बदमाशो ने हथियार के बल पर लूटे। पुलिस जांच में जुटी।
बिजनौर में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक की कैश वैन से 91 लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों की गोली लगने से वैन चालक व गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए।
धामपुर के कालागढ़ मार्ग स्थित पीएनबी मंडी शाखा से रोजाना शाम को कैश नजीबाबाद ले जाया जाता है। बैंक से कैश ले जाने की जिम्मेदारी एक निजी सिक्योरिटी कंपनी के पास है। सोमवार देर शाम भी सिक्योरिटी कंपनी की वैन बैंक से कैश लेने पहुंची थी। पहले से ही घात लगाए खड़े बदमाशों ने 91 लाख रुपये लूट लिए।
अंबेडकरनगर में बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर बीड़ी कंपनी के मैनेजर व मुनीम से 37.5 लाख रुपये लूट लिये। विरोध करने पर लुटेरों ने मुनीम को पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया।