खनन माफियाओं ने बौद्ध स्तूप संकिसा के पास से खोदी 1000 ट्राली मिट्टी
फर्रुखाबाद में खनन माफियाओं ने पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र से करीब १००० ट्राली मिट्टी खोद ली। इन लोगों ने बीती रात थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव संकिसा स्थित बौद्ध स्तूप के निकट से खुदाई शुरू की। रातभर में करीब एक हजार ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी खोदी गई। इसके लिए कई
लखनऊ। फर्रुखाबाद में खनन माफियाओं ने पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र से करीब १००० ट्राली मिट्टी खोद ली। इन लोगों ने बीती रात थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव संकिसा स्थित बौद्ध स्तूप के निकट से खुदाई शुरू की। रातभर में करीब एक हजार ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी खोदी गई। इसके लिए कई जेसीबी मशीनें लगाईं गई। उप जिलाधिकारी सदर के आदेश पर आज दोपहर लेखपाल रामप्रकाश पांडेय ने मौके पर नाप जोख की। तब हालात का पता चला। लेखपाल ने बताया जमीन पुरातत्व विभाग के अधीन है। इसकी सूचना अधिकारियों को दी जायेगी। मेरापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक सालिगराम के मुताबिक जांच कर मुकदमा लिखा जायेगा।