Move to Jagran APP

राजन साजन, छन्नू लाल व मालिनी अवस्थी को संगीत नाटक अकादमी

लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार को हो गई। अकादमी के अध्यक्ष न

By Edited By: Published: Thu, 09 Oct 2014 10:23 PM (IST)Updated: Thu, 09 Oct 2014 10:23 PM (IST)
राजन साजन, छन्नू लाल व मालिनी अवस्थी को संगीत नाटक अकादमी

लखनऊ। संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार को हो गई। अकादमी के अध्यक्ष नवेद सिद्दीकी ने पुरस्कारों की सूची जारी की। पुरस्कार छह वर्षो के लिए यानी कि वर्ष 2003 से वर्ष 2008 के लिए हैं। प्रति वर्ष 11 पुरस्कारों के अनुसार कुल 66 पुरस्कारों का वितरण होना है और 22 रत्‍‌न सदस्यता के लिए भी पुरस्कार बांटे जाने हैं। अकादमी की स्वर्ण जयंती वर्ष के समापन 11 नवंबर को कार्यक्रम में इन पुरस्कारों का वितरण होगा। वहीं 12 व 13 नवंबर को विजेता की प्रस्तुतियां होंगी। पुरस्कार की राशि दस हजार एक रुपये रखी गई है।

loksabha election banner

-----

पुरस्कारों के लिए चयनित कलाकार

वर्ष 2003

रत्न सदस्यता : सुलोचना बृहस्पति नई दिल्ली शास्त्रीय गायन, हरि प्रसाद चौरसिया मुंबई बांसुरी।

अकादमी पुरस्कार : अफजाल हुसैन खां कानपुर शास्त्रीय गायन, गुलशन भारती लखनऊ सुगम गायन, इकबाल सिद्दीकी इलाहाबाद सुगम गायन, अमरनाथ मिश्र वाराणसी सितार, कृष्ण मोहन मिश्रा लखनऊ कथक, अर्जुन मिश्र लखनऊ कथक, कुमार लाल मिश्र वाराणसी तबला, अवधेश कुमार द्विवेदी बांदा पखावज, पद्मा गिडवानी लोक गायन, आतमजीत सिंह लखनऊ अभिनय, अनिल रंजन भौमिक इलाहाबाद नाट्य निर्देशन।

----

वर्ष 2004

रत्‍‌न सदस्यता : एन. राजम मुंबई वायलिन, दया प्रकाश सिन्हा गाजियाबाद रंगमंच।

अकादमी पुरस्कार : चितरंजन ज्योतिषी वाराणसी शास्त्रीय गायन, मालिनी अवस्थी लखनऊ उपशास्त्रीय, शिवनाथ मिश्र वाराणसी सितार, काजल शर्मा आगरा कथक, राम मोहन महाराज लखनऊ कथक, गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव इलाहाबाद तबला, रामजी लाल शर्मा रामपुर पखावज, विमल पंत कानपुर लोक गायन, रीना टंडन लखीमपुर लोक गायन, युगुल किशोर लखनऊ अभिनय, अतुल तिवारी लखनऊ नाट्य निर्देशन।

----

वर्ष 2005

रत्न सदस्यता : सविता देवी नई दिल्ली उपशास्त्रीय गायन, राजन साजन मिश्र नई दिल्ली शास्त्रीय गायन।

अकादमी पुरस्कार : बृज भूषण गोस्वामी मथुरा ध्रुपद गायन, राज कुमार चटर्जी लखनऊ सुगम गायन, वी. बाला जी वाराणसी वायलिन, उर्मिला शर्मा इलाहाबाद कथक, मदन मोहन उपाध्याय गया तबला, दिनेश प्रसाद मथुरा पखावज, परशुराम यादव बलिया लोक गायन, आशा धस्माना लखनऊ अभिनय, ललित सिंह पोखरिया लखनऊ नाट्य निर्देशन, मृदुल भारद्वाज लखनऊ अभिनय, चित्रा मोहन लखनऊ नाट्य निर्देशन।

----

वर्ष 2006

रत्न सदस्यता : छन्नू लाल मिश्र वाराणसी उपशास्त्रीय गायन, अनूप जलोटा मुंबई सुगम गायन।

अकादमी पुरस्कार : विनोद कुमार द्विवेदी कानपुर ध्रुपद गायन, संतोष कुमार मिश्र वाराणसी सारंगी, रेनू श्रीवास्तव लखनऊ कथक नृत्य, रवि नाथ मिश्रा लखनऊ तबला, मीनू खरे लखनऊ लोक गायन, एमएन गुर्जर वाराणसी अभिनय, संध्या रस्तोगी लखनऊ अभिनय, हैदर बक्श लखनऊ कव्वाली गायन, गोपाल सिन्हा लखनऊ रंगदीपन, एच. बसंत केरल संगीत संयोजन, हरि प्रसाद सिंह गोरखपुर लोक कला उन्नयन।

----

वर्ष 2007

रत्न सदस्यता : सआदत हुसैन लखनऊ कव्वाली, अनिल रस्तोगी लखनऊ रंगमंच।

अकादमी पुरस्कार : सुधीर नारायण इलाहाबाद सुगम गायन, पूनम निगम लखनऊ कथक, शोभा कुदेसिया अलीगढ़ तबला, विक्रम विष्ट लखनऊ लोक नृत्य, जेपी सिंह गाजियाबाद लेखन-नाट्य, राकेश सिन्हा लखनऊ शास्त्रीय छायांकन, अचला बोस लखनऊ अभिनय, केवल कुमार लखनऊ संगीत संयोजन, प्रदीप नाथ त्रिपाठी लखनऊ कठपुतली, अरुण कुमार भट्ट लखनऊ तबला, कमलाकांत लखनऊ रंग संगीत।

----

वर्ष 2008

रत्न सदस्यता : मुद्रा राक्षस लखनऊ रंगमंच, विलायत जाफरी लखनऊ रंगमंच।

अकादमी पुरस्कार : हरि मोहन श्रीवास्तव लखनऊ बांसुरी, शिखा खरे लखनऊ कथक नृत्य, राजीव शुक्ला लखनऊ तबला, अतुल यदुवंशी इलाहाबाद लोक नाट्य नौटंकी, यतीन्द्र मिश्र अयोध्या लेखन-संगीत, शक्ति मिश्रा 'घायल' लखनऊ अभिनय, मनोज कुमार वर्मा लखनऊ रूप सज्जा, अख्तर हसन लखनऊ तबला, मो. हफीज लखनऊ रंगदीपन, मुनीश सप्पल लखनऊ नाट्यकला निर्देशक, स्वतंत्र काले लखनऊ नाट्य निर्देशन, मंगल यादव 'कवि' चंदौली लेखन-लोक संगीत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.