लखनऊ में अज्ञात बदमाशों ने सगी बहनों की चाकू से गोदकर की हत्या
लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में कल देर रात एक बजे डबल मर्डर से सनसनी मच गई। बंथरा क्षेत्र के रतौली गांव में रात एक बजे घर में घुसकर बदमाशों ने दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घर में सो रही रेखा और उसकी छोटी बहन
लखनऊ। लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में कल देर रात एक बजे डबल मर्डर से सनसनी मच गई। बंथरा क्षेत्र के रतौली गांव में रात एक बजे घर में घुसकर बदमाशों ने दो सगी बहनों की गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घर में सो रही रेखा और उसकी छोटी बहन सविता की बेरहमी से हत्या कर दी।
इसमें से बड़ी बहन रेखा की शादी हो चुकी थी। रेखा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भी थी। रेखा की शादी मोहनलालगंज में मोहनखेड़ा निवासी छोटेलाल से एक साल पहले हुई थी। रेखा पिछले कुछ महीनों से मायके में रहकर पढ़ाई भी कर रही थी।
रेखा और सविता अपनी मां उषा के साथ घर की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। वहीं पिता राम खिलावन और भाई संतोष नीचे सो रहे थे। सभी दरवाजे बंद थे। मां उषा ने बताया कि देर रात तीन बदमाश चाकू लेकर घर में घुस गए। बदमाशों ने सबसे पहले कमरे में सो रही सविता के गले पर चाकू लगाकर उसे मार डाला।
उसके बाद ये लोग बरामदे में सो रही रेखा और मां उषा पर हमला करने लगे। मां ने बताया कि दूसरी बेटी को भी बदमाशों ने मार डाला। उषा के गले पर चाकू रखा मगर उसे जिंदा छोड़ गए। डबल मर्डर की सूचना पाकर आईजी पुलिस मौके पर पहुंचे। घटनास्?थल पर पुलिस को खून में सने दो चाकू औ दो रूमाल मिले हैं। दोनों बहनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं पुलिस मर्डर की जांच में जुटी है