Move to Jagran APP

रामपुर प्रकरण पर मेरठ मंडल के वाल्मिकी वर्ग भी आक्रोशित

रामपुर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर वाल्मिकी बस्ती गिराने के विरोध में मुरादाबाद व बरेली मंडल के बाद मेरठ मंडल का वाल्मिकी वर्ग भी आ गया है। रामपुर प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर के जानसठ में वाल्मिकी वर्ग में भी आक्रोश है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 16 Apr 2015 12:39 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2015 12:44 PM (IST)
रामपुर प्रकरण पर मेरठ मंडल के वाल्मिकी वर्ग भी आक्रोशित

लखनऊ। रामपुर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर वाल्मिकी बस्ती गिराने के विरोध में मुरादाबाद व बरेली मंडल के बाद मेरठ मंडल का वाल्मिकी वर्ग भी आ गया है। रामपुर प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर के जानसठ में वाल्मिकी वर्ग में भी आक्रोश है।

loksabha election banner

रामपुर में करीब 80 वाल्मिकी परिवार का घर गिराने के प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर शहर का वाल्मिकी वर्ग भी काफी आक्रोशित है। इन लोगों ने आज जानसाठ में अपना आक्रोश प्रकट किया। वाल्मिकी वर्ग का कहना है कि रामपुर प्रकरण के विरोध में यह लोग मुजफ्फनगर शहर की सफाई की सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे। राज्यपाल के संबोधन में एसडीएम को ज्ञापन देकर इन लोगों ने सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी।

रामपुर में वाल्मिकी बस्ती के मकानों को तोड़े जाने को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। वाल्मीकि समाज के संगठनों ने रामपुर समेत मुरादाबाद व बरेली मंडल में सफाई ठप करने का ऐलान कर दिया है। इससे रामपुर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। रामपुर में वाल्मीकि बस्ती के मकान बचाने को लेकर अनशन जारी है। कल ही शाहजहांपुर में इस प्रकरण पर नगर विकास मंत्री आजम खां का पुतला फूंका गया था।

रामपुर में कल अनशन पर बैठे लोगों को जांच के लिए अस्पताल ले जाए जाने पर धरना स्थल का माहौल गरमा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि अगर अनशन पर बैठे लोगों को जबरन उठाया गया तो वाल्मीकि बस्ती की महिलाएं अनशन पर बैठ जाएंगी। कल भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष अटल वाल्मीकि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मंजू दलेर, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि व पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन वाल्मीकि बस्ती पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.