राजनाथ सिंह सीएम के जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने से खुश
राजनाथ ने कहा कि मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ ही पीएम मोदी का मंत्रिमंडल जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 06:15 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 08:32 PM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। देश के गृहमंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के कारण बेहद प्रसन्न हैं। राजनाथ सिंह दो दिन के लखनऊ दौरे पर आज शाम को लखनऊ पहुंचे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज शाम गीतापल्ली के तुलसी पार्क में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में पधारे। राजनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बार की होली को तो केसरिया रंग में रंग दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ ही पीएम मोदी का मंत्रिमंडल जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है। चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बनाई।उत्तर प्रदेश में 325 सीटों के साथ भाजपा ने सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की, यह कार्यकर्ताओं की विजय है और मैं भी भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता हूँ।
उनके साथ इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक व राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी थे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज वेबसाइट का उद्धघाटन किया।
राजनाथ सिंह आज डीएवी कालेज ग्राउंड नाका हिंडोला में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के होली मिलन के साथ देर शाम राजकीय इंटर कालेज निशातगंज में मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपाल' के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद लखनऊ में राशि विश्राम के बाद वह कल सुबह 9:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें