Move to Jagran APP

राहुल गांधी का जन्मदिन आज, लखनऊ में पीसीसी में मुख्य कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज 46 साल के हो गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 19 Jun 2017 11:17 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 11:32 AM (IST)
राहुल गांधी का जन्मदिन आज, लखनऊ में पीसीसी में मुख्य कार्यक्रम
राहुल गांधी का जन्मदिन आज, लखनऊ में पीसीसी में मुख्य कार्यक्रम

लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर आज लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में मुख्य समारोह होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी  आज 46 साल के हो गए। इस अवसर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद रहेंगे। 

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी प्रवक्ता वीरेंद्र मदान के अनुसार इस अवसर पर मिष्ठान वितरण, अनाथालय में बच्चों को भोजन एवं अस्पतालों में फल वितरण किया जाएगा। कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजबब्बर भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम होगा।

दोपहर एक बजे श्रीमद्दयानंद बाल सदन, मोतीनगर में अनाथ बच्चों को भोजन कराया जाएगा। मेडिकल कैम्प-ई ब्लाक राजाजीपुरम में एवं फल वितरण रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय एवं टीबी अस्पताल, ठाकुरगंज में किया जाएगा। राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूपी कांग्रेस ने कार्यक्रमों का आयोजन किया है। 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ीं, एक और सीबीआई जांच कराएगी योगी सरकार

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस किसानों के हक मांगों अभियान को आगे बढ़ाएगा। करीब दोपहर डेढ बजे हक मांगों अभियान के तहत पंचायत होगी। बिजनौर रोड के ग्राम कैथी व चन्द्रावल चैराहा, बंथरा में किसानों के मुद्दे पर पंचायत होगी। 2.30 बजे गुडग़ुड़ी का तालाब में किसानों के मुद्दे पर पंचायत होगी।

यह भी पढ़ें: अपनी मर्जी से नहीं ले सकेंगे एडमिशन, कानून की पढ़ाई में होगा उम्र का बंधन

मोहन रोड में करीब शाम 5.00 बजे किसान हक मांगों अभियान के तहत पंचायत होगी। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर इस दौरान मौजूद रहेंगे। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने हक मांगों अभियान की शुरुआत की है। इसके जरिये कांग्रेस बीजेपी को घेरने की कोशिश में है।

यह भी पढ़ें: सांप्रदायिक हिंसा कराने वालों ने कराई सहारनपुर की जातीय हिंसा: मंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.