Move to Jagran APP

अब प्रियंका व सोनिया का रायबरेली दौरा

अमेठी का संग्राम थमने के बाद अब रायबरेली में हाई वोल्टेज ड्रामा होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में दो दिन हलचल रहेगी। सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा कल रायबरेली पहुंचेगी। इसके बाद 28 मई को कांग्रेस अध्यक्ष भी संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 26 May 2015 08:53 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2015 08:55 PM (IST)
अब प्रियंका व सोनिया का रायबरेली दौरा

लखनऊ। अमेठी का संग्राम थमने के बाद अब रायबरेली में हाई वोल्टेज ड्रामा होगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में दो दिन हलचल रहेगी। सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा कल रायबरेली पहुंचेगी। इसके बाद 28 मई को कांग्रेस अध्यक्ष भी संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी वाड्रा कल के साथ 28 को भी रायबरेली में रहेंगी। कल उनका दौरा ऊंचाहार और सरेनी विधानसभा क्षेत्रों में होगा। मां के संसदीय क्षेत्र की जमीनी हकीकत देखने प्रियंका गांधी वाड्रा कल सरेनी तथा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के लोगों से मिलने के बाद ऊंचाहार विकास क्षेत्र में सभा को भी संबोधित करेंगी। कल ही प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस में लोगों से मुलाकात करेंगी। सोनिया गांधी गुरुवार को संसदीय क्षेत्र में अनुश्रवण समिति की बैठक में शामिल होंगी। इसके बाद वह घोसियाना में बन रहे राजीव आवास देखने जा सकती है। कैनालरोड के सिटी रिसोर्स सेंटर सहित अन्य कई जगह जाने की आशंका है। प्रियंका गांधी 28 को मां सोनिया के साथ कार्यक्रमों में शामिल रहेंगी। शाम को प्रियंका तथा सोनिया दिल्ली लौट जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.