Move to Jagran APP

प्लेटफार्म पर इंतजार करते बीता यात्रियों का समय

- पौने चार घंटा देरी से रवाना हुई गोमती एक्सप्रेस - रात 2:35 बजे आई थी नई दिल्ली से लखनऊ जागरण

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 05:34 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 05:34 PM (IST)
प्लेटफार्म पर इंतजार करते बीता यात्रियों का समय
प्लेटफार्म पर इंतजार करते बीता यात्रियों का समय

- पौने चार घंटा देरी से रवाना हुई गोमती एक्सप्रेस

loksabha election banner

- रात 2:35 बजे आई थी नई दिल्ली से लखनऊ

जागरण संवाददाता, लखनऊ : चारबाग स्टेशन पर गुरुवार सुबह गोमती एक्सप्रेस के यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोमती एक्सप्रेस सुबह छह बजे की जगह पौने दस बजे रवाना हो सकी। यह ट्रेन रात 2:35 बजे नई दिल्ली से लखनऊ आई थी। सही पोजीशन न मिलने पर यात्रियों ने चारबाग स्टेशन पर हंगामा भी किया।

दरअसल गोमती एक्सप्रेस बुधवार को अपने सही समय पर दोपहर 12:25 बजे नई दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन फिरोजाबाद पहुंचने तक 1:17 घंटे लेट हो गई। फफूंद से झिंझक पहुंचने तक ट्रेन 4:15 घंटे लेट हो गई। गोमती एक्सप्रेस शाम 7:50 बजे की जगह रात 1:02 बजे कानपुर पहुंच सकी। लखनऊ आ रहे यात्री ट्रेन की लेट लतीफी से बेहाल हो गए। यात्रियों ने रेलवे के ट्विटर एकाउंट पर भी इसकी शिकायत की। रात 9:25 बजे के स्थान पर गोमती एक्सप्रेस रात 2:35 बजे लखनऊ आ सकी। ट्रेन को वापस नई दिल्ली भेजने के लिए मेंटीनेंस में ही छह घंटे से अधिक का समय लग गया। यात्री जब सुबह 5:30 बजे चारबाग स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि गोमती एक्सप्रेस 9:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन 3:45 घंटे की देरी से 9:45 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई जबकि रूरा पहुंचने तक यह 5:13 घंटे लेट हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.