इलाहाबाद रेडलाइट एरिया से जिस्मफरोशी में 43 को जेल भेजा
इलाहाबाद के रेडलाइट एरिया (मीरगंज) की गलियों में कल देहव्यापार के आरोप में पकड़े गए 150 लोगों में से 43 आज जेल भेज दिए गए। इनमें 33 महिलाएं भी हैं। दूसरे दिन पुलिस वालों के बूटों की आवाज ही गूंजती रही।
लखनऊ। इलाहाबाद के रेडलाइट एरिया (मीरगंज) की गलियों में कल देहव्यापार के आरोप में पकड़े गए 150 लोगों में से 43 आज जेल भेज दिए गए। इनमें 33 महिलाएं भी हैं। दूसरे दिन पुलिस वालों के बूटों की आवाज ही गूंजती रही। सील किए गए 17आवासों पर भी फोर्स की नजर थी।
पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को जेल भेजा गया है, उन पर देह व्यापार में शामिल होने का आरोप है। जेल भेजे गए पुरुषों में ग्राहक व दलाल हैं। इनमें एक फौजी भी है। महिलाएं संचालिका व जिस्मफरोश हैं। शेष लोगों को आगरा स्थित राष्ट्रीय महिला संरक्षण गृह भिजवाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल सभी को खुल्दाबाद स्थित नारी संरक्षण गृह में रखा गया है। संरक्षण गृह में करीब 20 बच्चे भी हैं।
बताते चलें कि रविवार दोपहर अफसरों ने आपरेशन फ्रीडम नामक कार्रवाई के तहत मीरगंज में छापा मारा था। करीब छह घंटे तक कार्रवाई चली थी। इसमें 150 लोगों को पकड़ा गया था। कुछ युवतियां व नाबालिग किशोरियां भी थीं।