Move to Jagran APP

केजरीवाल को दिल्ली की जनता जवाब देगी : किरन बेदी

पूर्व आइपीएस अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी की नेता किरन बेदी को यकीन है कि दिल्ली की जनता सीएम अरविंद केजरीवाल को जवाब देगी। किरन बेदी कल ताज नगरी आगरा में थीं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2015 05:09 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2015 07:08 PM (IST)
केजरीवाल को दिल्ली की जनता जवाब देगी : किरन बेदी

लखनऊ। पूर्व आइपीएस अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी की नेता किरन बेदी को यकीन है कि दिल्ली की जनता सीएम अरविंद केजरीवाल को जवाब देगी। किरन बेदी कल ताज नगरी आगरा में थीं।

loksabha election banner

आगरा में कल भारत विकास परिषद की 'अभिव्यक्ति : नारी तेरे रूप अनेक' परिचर्चा के बाद किरन बेदी ने मीडिया से कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से छह महीने में ही ऊब गई है। कोई काम नहीं हो रहा है जनता बिजली व पानी के लिए तरस रही है। केजरीवाल को जनता ने चुना है, अब वही जवाब देगी। किरन बेदी ने कहा कि पांच वर्ष बाद पता चल जाएगा कि दिल्ली की सरकार कैसी थी, जिसे जनता ने चुना है।। इसके बाद लोकपाल बिल पर किरन बेदी ने कहा कि अन्ना हजारे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं। मैंने तो आइपीएस रहते हुए भी जनता की सेवा की और अब राजनीति में भी जनता की सेवा करने के लिए आई हूं।

किरन बेदी ने लड़के व लड़कियों में भेद न करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए उम्र 60 से बढ़कर 80 साल तक पहुंच जाएगी। उसे ध्यान में रखते हुए बच्चों को तैयार करें। उन्हें संचार क्रांति से जोड़ें तो संस्कार भी दें, जिससे वे सभ्य नागरिक बन सकें। शारीरिक और मानसिक रूप से बलवान बनाएं। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि आंतरिक के साथ बाहरी हिम्मत से वे आइपीएस बन सकीं, यह काम उनके परिवार के लोगों ने किया था। लड़के बहादुर होते हैं तो उन्हें जिम्मेदार बनाएं और लड़कियां जिम्मेदार होती हैं तो उन्हें बहादुर बनाने का काम करें।

महिलाओं की हिम्मत पुरुषों से

उन्होंने कहा कि महिलाओं की हिम्मत पुरुषों से ही है, उन्हें आगे आना चाहिए। पुरुष अपनी बेटी, बहन और पत्नी को आगे बढ़ाए, उन्हें हिम्मत दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.