लखीमपुर में दुष्कर्म के आरोपी के घर पर पथराव
लखीमपुर जिले में एक दिन में दो बच्चियों से दुष्कर्म के हत्या के मामले से लोगों में काफी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने थाने पर प्रदर्शन भी किया। आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। भीड़ ने आरोपी के घर पथराव किया आगजनी भी हुई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के
लखनऊ। लखीमपुर जिले में एक दिन में दो बच्चियों से दुष्कर्म के हत्या के मामले से लोगों में काफी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने थाने पर प्रदर्शन भी किया। आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। भीड़ ने आरोपी के घर पथराव किया आगजनी भी हुई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान स्लाइड बनाई गई है।
लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी की सात वर्षीय बालिका रविवार शाम आठ वर्षीय भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले महबूब ने उसके भाई को रुपये देकर मिर्च लाने बाजार भेज दिया और बालिका को बहला-फुसला कर घर के अंदर लेकर चला गया। लोगों ने आरोपी के घर में घुसकर बालिका की तलाश करनी शुरू की। शौचालय के पास बालिका का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महबूब को दबोच लिया है।
दूसरी घटना मैगलगंज थाना क्षेत्र के मैगलगंज में चार वर्षीय बच्ची के साथ हुई। बच्ची अपने घर के पास चार बजे के मौसा के घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई। कल श्री गुरु अजरुन देव विद्यालय के पीछे खेत में घास के बीच में बच्ची का शव पड़ा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने नई बस्ती के ही निवासी बजरंगी पुत्र आरके शुक्ल को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों घटनाओं के बाद लोगों का आक्रोश चरम पर था। इस दौरान खीरी क्षेत्र में चौकी का घेराव और प्रदर्शन कर रहे लोगों को एसपी अरङ्क्षवद सेन ने आश्वासन देकर शांत कराया।