Move to Jagran APP

पुलिस ने 12-15 हजार के दो इनामी मुठभेड़ मार गिराए

चित्रकूट में आज तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में गौरी यादव के एक डकैत को ढेर कर दिया है। इसकी अभी शिनाख्त होना बाकी है। उधर बुलंदशहर के प्राणगढ़ गांव के पास पुलिस ने 15 हजार के इनामी दुर्गेश को मुठभेड़ में मार गिराया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 27 May 2016 10:16 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 09:51 PM (IST)
पुलिस ने 12-15 हजार के दो इनामी मुठभेड़ मार गिराए

लखनऊ। चित्रकूट में आज तड़के पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुठभेड़ में गौरी यादव के एक डकैत को ढेर कर दिया है। इसकी अभी शिनाख्त होना बाकी है।

loksabha election banner

पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी दस्यु गोप्पा की तलाश थी। कल रात से काम्बिंग कर रही पुलिस टीम की आज तड़के गौरी यादव गिरोह से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में करीब आधा घंटे की गोलीबारी में एक डकैत मारा गया है। मारे गये डकैत की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

दस्यु गौरी यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़ रैपुरा थाना क्षेत्र के देशाह जंगल में हुई। कल देर रात जब पुलिस टीम जंगल में काम्बिंग कर रही थी तभी मुखबिर के जरिये पुलिस को दस्यु गोप्पा यादव के होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और अधिकारियों को सूचना दी। एसपी केके चौधरी भारी पुलिस फोर्स के साथ जंगल पहुंचे। यहां पर डकैतो और पुलिस के बीच करीब आधे घंटे फायरिंग चली। इसके बाद अंधेरे का लाभ लेकर डकैत भागने में सफल रहे। आज तड़के एक बार फिर डकैतों की और से फायरिंग होने लगी। पुलिस ने मुठभेड़ खत्म होने के बाद जब वहां की तलाशी ली तो एक डकैत का शव मिला। उसके शव के पास एक दोनाली बंदूक, तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस मिले। अभी मृत डकैत की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस अभी सर्चिंग कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ में एक डकैत के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा जल्द ही मृत डकैत की शिनाख्त कर ली जायेगी।

15 हजार का इनामी दुर्गेश मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर के प्राणगढ़ गांव के पास पुलिस ने 15 हजार के इनामी दुर्गेश को मुठभेड़ में मार गिराया। इसमें दो पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गए। एसपी सिटी राम मोहन ने बताया कि पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर गौतमबुद्धनगर जिले के दाढ़ा गांव निवासी किराना व्यापारी मनोज को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज में इन बदमाशों की पहचान जौली गांव निवासी दुर्गेश, राकी शर्मा और एक अन्य के रूप में हुई थी। पुलिस तभी से दुर्गेश और उसके गुर्गों को तलाश रही थी। शुक्रवार दोपहर एक सूचना के आधार पर कार में घूम रहे दुर्गेश और उसके दो गुर्गे को प्राणगढ़ के पास पुलिस ने घेर लिया। यह देख बदमाशों ने पुलिस पर फायङ्क्षरग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायङ्क्षरग की। इसमें घायल दुर्गेश को उसके साथी वहीं सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि दुर्गेश के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और लूट की 13 घटनाएं दर्ज हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.