सरकार ने यूपी में निवेश का माहौल बेहतर किया : अखिलेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दावा है कि सरकार ने उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर किया है। विधानसभा के बजट सत्र में आज उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित किया। आज कार्य मंत्रणा की बैठक में फैसला हुआ कि विधानसभा की अगली कार्यवाही नौ मार्च की सुबह 11
लखनऊ । मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दावा है कि सरकार ने उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर किया है। विधानसभा के बजट सत्र में आज उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित किया। आज कार्य मंत्रणा की बैठक में फैसला हुआ कि विधानसभा की अगली कार्यवाही नौ मार्च की सुबह 11 बजे से होगी।
राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में आज धन्यवाद प्रस्ताव पास हो गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जवाब के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पास हुआ। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर किया है। अब देश के प्रमुख औद्योगिक घराने यूपी में आने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सौर ऊर्जा के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। सरकार का सबसे ज्यादा जोर बुंदेलखंड में सोलर प्लांट पर है। हमारी सरकार में अंडर ग्राउंड बिजली सप्लाई के लिए पहली बार काम हो रहा है। हम गांवों के विकास पर अब ज्यादा जोर दे रहे हैं। सूबे के 580 गांवों को सीसी रोड से जोड़ा गया है। शहरों का विस्तार देखते हुए हमारे पार्क आदर्श हैं। हमने पार्क पर्यावरण के अनुकूल बनाया है। सरकार ने लंदन के हाइड पार्क की तर्ज पर जनेश्वर मिश्रा पार्क बनाया है। इस पार्क में साइकिल ट्रैक और मनोरंजन के साधन मौजूद हैं। मायावती के पार्क में हाथी पत्थर के हैं। वह सभी खड़े है, वहां पर कोई बैठ नही सकता। उन्होंने कहा कि बीएसपी सरकार जमीन पर कब्जा करती थी। हम विकास की ओर देख रहे हैं। लखनऊ-आगरा सबसे तेज सड़क मार्ग बन रहा है। हमने मेट्रो का काम शुरू किया है। इसकी आलोचना करने वाले ही सबसे पहले मेट्रो पर चढ़ेंगे। मेट्रो का काम किसी भी हालत में नही रुकने देंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ का विकास हवाई अड्डे से जाकर देखिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने संसाधनों से सपा पेंशन योजना चला रहे हैं। हम जातियो के आधार पर पक्षपात नही करते। सपा सरकार की योजनाएं राजनैतिक लाभ के लिए नही हैं। प्रदेश भर को सपा पेंशन की योजनाओं से लाभ मिल रहा है। सरकार की कामधेनू योजना से रोज एक लाख लीटर दुग्ध उत्पादन बढ़ा। हमने कामधेनू की 153 बड़ी तथा 650 छोटी ईकाईयां खोली हैं। अंत में उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग जनता के लिए काम करते हैं।