तिरंगे के अपमान मामले में नहीं हो सकी सुनवाई
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन व उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के खिलाफ वल्र्ड कप के दौरान तिरंगे के अपमान मामले में दायर की गई याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो सकी। आज गवाहों के बयान दर्ज होने थे। अब गाजियाबाद कोर्ट ने 10 अगस्त की तारीख लगा दी है। मित्र
लखनऊ। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन व उनके पुत्र अभिषेक बच्चन के खिलाफ वल्र्ड कप के दौरान तिरंगे के अपमान मामले में दायर की गई याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो सकी। आज गवाहों के बयान दर्ज होने थे। अब गाजियाबाद कोर्ट ने 10 अगस्त की तारीख लगा दी है। मित्र संस्था के सदस्य चेतन धीमान ने 17 जून को अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन के खिलाफ तिरंगे के अपमान की याचिका कोर्ट में दाखिल की थी। आरोप था कि वल्र्ड कप 2015 के दौरान पाकिस्तान पर भारत की जीत के जश्न के दौरान अमिताभ व अभिषेक अपने मुंबई स्थित आवास पर खुशी का इजहार करते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज गले में शॉल की तरह तोड़ मरोड़ कर डाला हुआ था। इस मामले में चेतन द्वारा चार गवाहों आलोक सिसौदिया, रश्मि चौधरी, भूपेंद्र त्यागी व ङ्क्षबदर के नाम कोर्ट को दिए गए थे। शुक्रवार को इनकी गवाही होनी थी। लेकिन कोर्ट में व्यस्तता के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।