नौ साल के बच्चे ने किया छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
न्यूरिया में नौ साल बच्चे पर छह साल की बच्ची से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लड़का चौथी क्लास का छात्र है जबकि पीडि़त बालिका कक्षा दो में पढ़ती है।
पीलीभीत। न्यूरिया में नौ साल बच्चे पर छह साल की बच्ची से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लड़का चौथी क्लास का छात्र है जबकि पीडि़त बालिका कक्षा दो में पढ़ती है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया है। बताया गया कि लड़के की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसलिए पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। जहां उसकी दिमागी हालत ठीक पाई गई। पीडि़त बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती मेडिकल टेस्ट में लड़की से रेप की पुष्टि हुई है।
पीडि़ता की मां के अनुसार दो दिन पहले सुबह दस बजे उन्होंने बेटी को घर के पास की दुकान से चीनी लेने भेजा था। घर और दुकान के बीच में एक गन्ने का खेत पड़ता है। वहीं पर आरोपी ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती अपने साथ खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची काफी देर बाद रोती हुई घर पहुंची और जानकारी दी। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार आरोपी बालक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी की सही-सही उम्र का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, उसकी उम्र 9 या 10 साल से ज्यादा नहीं हो सकती है। फिलहाल आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।