Move to Jagran APP

लाखों काविड़यों ने किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन में मेरठ तथा बागपत में कावड़ियों व श्रद्धालियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। परशुरामेश्वर म

By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 01:57 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 01:57 PM (IST)
लाखों काविड़यों ने किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन में मेरठ तथा बागपत में कावड़ियों व श्रद्धालियों का सैलाब उमड़ा हुआ है। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में शुभ मुहुर्त पर आधी रात से शुरू हुए जलाभिषेक में अब तक करीब तीस लाख कावड़िए व श्रद्धालु जल चढ़ा चुके थे। पुलिस-प्रशासन की चौबंद व्यवस्था के बीच शिवरात्रि पर जलाभिषेक शातिपूर्ण चल रहा है।

loksabha election banner

कल देर रात झडा पूजन के बाद बजे विधिवत जलाभिषेक शुरू हुआ। भोले पर जलाभिषेक करने को कावड़िए व श्रद्धालुओं की रात से सुबह तक लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। भोले के भक्त परशुरामेश्वर महादेव को प्रसन्न करने को अधीर हो रहे थे। बैरिकेडिंग के बीच से मंदिर तक पहुंच रहे लाख-लाख शिव भक्तों की निगरानी को खुद डीआइजी के.सत्यनारायण, डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसपी जेके शाही मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी के साथ कावडिय़ों-श्रद्धालुओं का जलाभिषेक करने का अनवरत क्त्रम जारी है। मुहूर्त के समय जलाभिषेक शुरू होते ही भगदड़ मच गई थी। इस स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठिया भाजनी पड़ीं थीं, जिसके बाद से कावड़िया-श्रद्धालु शातिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक कर रहे हैं। भोर तक जलाभिषेक का आकड़ा बीस लाख से अधिक था, जिसमें सुबह तक काफी इजाफा हो गया। सुबह साढ़े दस बजे तक तीस लाख कावडिय़े-श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। शाति व्यवस्था के लिए अ‌र्द्धसैनिक बल और महिला पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं। बागपत के डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसपी जेके शाही ने बताया कि परशरामेश्वर महादेव में जलाभिषेक कार्यक्रम शातिपूर्वक चल रहा है।

मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में दिन के 12 बजे तक करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर लिया था। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.