मुरादाबाद की मेयर व भाजपा नेता वीना अग्रवाल का निधन
मुरादाबाद की प्रथम महिला, मेयर वीना अग्रवाल नहीं रहीं। आज रात एक बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
By Ashish MishraEdited By: Published: Thu, 26 May 2016 02:11 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 02:14 PM (IST)
लखनऊ। मुरादाबाद की प्रथम महिला, मेयर वीना अग्रवाल नहीं रहीं। आज रात एक बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालत गंभीर होने पर भाजपा नेता एवं उनके पति विनोद अग्रवाल उन्हें दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीना अग्रवाल दो बार मुरादाबाद की मेयर रहीं। उनके निधन पर भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। नगर निगम में तीन दिन का शोक घोषित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें