Move to Jagran APP

मोदी ने बदली भारतीय राजनीति की शब्दावलीः मनोज सिन्हा

मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आज आगरा आयोजित विकास पर्व में पार्टी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी ने दो साल में भारतीय राजनीति की शब्दावली बदल दी है, कार्यशैली भी बदल रही है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 27 May 2016 09:17 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 09:20 PM (IST)

लखनऊ। मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आज आगरा आयोजित विकास पर्व में पार्टी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी ने दो साल में भारतीय राजनीति की शब्दावली बदल दी है, कार्यशैली भी बदल रही है। उप्र के पिछडऩे के लिए सपा-बसपा को जिम्मेदार बताते हुए भाजपा द्वारा सूरते-हाल बदलने का संदेश दिया। साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा कि पिछली सरकार ने खाली खजाना और कर्ज विरासत में छोड़ा था। नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और प्रधानमंत्री बनता, तो स्थिति और बदतर होती। केंद्र व प्रदेश में एक सरकार हो, तो विकास की रफ्तार तेज होती है।

loksabha election banner

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि 2014 से पूर्व की बात करें, तो हर तरफ भ्रष्टाचार छाया था। दो वर्षों में भ्रष्टाचार शब्दकोष से बाहर हुआ है। आम आदमी तक बैंकों को मोदी जी ने पहुंचाया। जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, तो मोदी का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।

2017 में खत्म होगा भाजपा का वनवास

रेल राज्य मंत्री ने कहा कि बिजली मोदी सरकार दे रही है और फीता काटने व श्रेय लेने को प्रदेश सरकार आगे आ रही है। उप्र के पिछडऩे का कारण सपा और बसपा हैं। भाजपा हालात को बदलेगी। भाजपा को 14 साल का वनवास मिला था, जो 2017 में खत्म होने वाला है।

हाथी और साइकिल पर नहीं आती लक्ष्मी

सांसद व राष्ट्रीय सचिव पूनम महाजन ने कहा कि विकास की लक्ष्मी हाथी, साइकिल, पंजा और घड़ी पर नहीं आती है। वह कमल के फूल पर बैठकर आती है। उप्र के विकास, युवाओं के भविष्य के लिए प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार बनवाएं।

आम आदमी पार्टी का होगा सफाया

प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी फेल है। पंजाब में अगले वर्ष होने वाले चुनाव में इसका सफाया हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.