Move to Jagran APP

मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप, नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

मेरठ से सटे शामली जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां का एक युवक ने दिल्ली की हाईप्रोफाइल महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ लिव इन रिलेशन शिप में रह रहा है। इसी युवक ने महिला की नाबालिग लड़की के साथ कल दुष्कर्म किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 01:42 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 09:55 AM (IST)
मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप, नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

लखनऊ। मेरठ से सटे शामली जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां का एक युवक ने दिल्ली की हाईप्रोफाइल महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ लिव इन रिलेशन शिप में रह रहा है। इसी युवक ने महिला की नाबालिग लड़की के साथ कल दुष्कर्म किया। इसके बाद से युवक फरार है।

loksabha election banner

शामली जिले के जलालाबाद का एक युवक दिल्ली की हाईप्रोफाइल महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके घर में दिल्ली में रहता था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। लंबे समय तक महिला का भरोसा जीतने के बाद युवक ने उसकी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद से युवक महिला के घर से गायब है। दिल्ली के जनकपुरी की महिला कल अपनी साथी युवती के साथ बागपत के जलालाबाद चौकी पहुंची। महिला ने युवती के साथ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि मोहम्मदीगंज में दुकान मालिक के पुत्र ने उनके साथ दगा करने के साथ ही उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह मामले में आरोपी के परिवार के लोगों से मिलने के लिए पहुंचीं तो उन लोगों ने उनके साथ अश्लीलता कर छेडख़ानी की।

महिला ने पुलिस को बताया कि युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लिव इन रिलेशनशिप में उसके आवास पर ही रहता था। दो वर्ष से उससे शारीरिक संबंध बनाकर शादी का झांसा दे रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि युवक 29 जुलाई को घर पर मौजूद उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म कर फरार हो गया। नाबालिग पुत्री दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। उधर, घंटों चले बवाल के दौरान जलालाबाद में हाईवे पर जाम लग गया। जलालाबाद पुलिस महिला को थाना थानाभवन रिपोर्ट लिखाने ले आई। आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी ने उक्त लोगों के साथ महिला को समझौते के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि देर शाम तक मामले में आरोपी पक्ष के लोग महिला पर समझौते का दबाव बना रहे थे। एसओ कुलदीप ने बताया कि महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है, दूसरे पक्ष के लोगों के साथ उनकी बातचीत चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.