जया बच्चन भी खाती बीफ और पोर्क : अमर सिंह
देश में बीफ को लेकर चल रही बहस में अब समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह भी कूद पड़े हैं। अमर सिंह ने बताया कि सपा की राज्यसभा सदस्य तथा अभिनेत्री जया बच्चन भी बीफ खाती हैं।
लखनऊ। देश में बीफ को लेकर चल रही बहस में अब समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह भी कूद पड़े हैं। अमर सिंह ने पूर्व सांसद जयाप्रदा के साथ मां आज विंध्याचल में विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन के बाद बीफ (गाय का मांस) व पोर्क (सुअर का मांस) पर राजनीति करने वालों पर हमला बोला।
दादरी कांड के बाद से गोमांस को लेकर राजनीति में मुख्य राजनैतिक धारा से अलग-थलग पड़े पूर्व सपा महासचिव अमर सिंह भी कूद पड़े हैं गोमांस खाने के मामले में मंगलवार को अमर सिंह ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वह जया बच्चन के साथ अमेरिका (ग्लासको में ) एक सम्मेलन में भाग लेने गए थे। वहां जया बच्चन ने बीफ (गाय का मांस) और पोर्क (सुअर का मांस) खाया। उनके लिए वह सिर्फ बीफ था। अमर सिंह ने कहा कि इसको लेकर मेरी जया बच्चन से झड़क भी हुई तो उनका कहना था की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। जया ने कहा था कि गाय के मांस को विदेशों में लोग भोजन की डेलीकेसी मानते हैं।
अमर सिंह ने कहा कि अब लोगों के पास राजनीति पर बात करने वाले तर्क हीं नहीं हैं। बिहार चुनाव में यही हो रहा है। वहां राजनीति की विचारधारा मर गई है। विकास, रोजगार, बिजली व पानी का मुददा गौण हो गया है। कोई किसी को नरभक्षी कह रहा है तो कोई शैतान। जनता के हित की बात कोई नहीं कर रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से जुड़े सवाल पर अमर सिंह ने कहा विदेश दौरा मोदी व अखिलेश दोनों कर रहे हैं। हालांकि इसका लाभ देश की जनता को नहीं मिल रहा। उन्होंने मोदी पर निशाना साधा और कहा कि जनता को विकास का झूठा सपना दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री यदि चाहें तो औद्योगिक सीएसआर के बजट से वाराणसी के घाटों का निर्माण करा सकते हैं। अनिल अंबानी, टाटा, बिड़ला सहित अन्य उद्योगपतियों में हिम्मत नहीं है कि वे सरकार की बात मानने से इंकार कर दें। इच्छाशक्ति की कमी की वजह से ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सारनाथ तथा कुशीनगर का विकास होना चाहिए। इसके लिए यदि बौद्ध धर्मावलंबी देशों से मदद ली जाए तो तस्वीर बदल सकती है।
अमर सिंह ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जमकर प्रशंसा की। इसके बाद भी सपा पर उन्होंने अपने शोषण का आरोप लगाया। सपा से निष्काषित होने को अमर सिंह उपार्जित अवकाश मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनका अवकाश छह वर्ष का था। एक साल बाद उनका अवकाश खत्म होने तथा प्रदेश में चुनाव होने पर अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश के सीएम बनेंगे।
एक ओर अखिलेश सरकार की खामियां गिनाने तथा दूसरी ओर 2017 में सरकार बनाने की बात पर अमर सिंह ने कहा कि अब विकास के नाम पर वोट कहां मिल रहा है। समाज जाति- विरादरी में बंट चुका है। जनता अब विकास पर वोट नहीं देती है।