जसोदाबेन ने मथुरा में किया पूजन अर्चन, नाश्ते के बाद झांसी रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने आज सुबह मथुरा पहुंचकर रंगेश्वर महादेव के दर्शन किए और शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी चली गईं।
मथुरा (जेएऩएऩ)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने आज सुबह मथुरा पहुंचकर रंगेश्वर महादेव के दर्शन किए और शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी चली गईं। मिली जानकारी के अनुसार जसोदाबेन मेवाड़ एक्सप्रेस से सुबह जंक्शन पर उतरीं। इसके बाद वह रंगेश्वर मंदिर में दर्शन करने गयीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया, बस हाथ जोड़ दिए। इसके बाद वह मथुरा से शताब्दी एक्सप्रेस से लौट गईं। उनके साथ पुलिस बल भी था।
20 मिनट तक उन्होंने मंदिर में पूजा की। पूजा के बाद वीआईपी गेस्ट हाउस में नाश्ता किया। दरअसल, वे सर्व धर्म सम्मेलन जो झांसी में आयोजित हो रहा है वहां जा रही हैं। गुजरात से झांसी जाते वक्त उन्होंने बीच में ये ब्रेक लिया। ये ट्रेन सुबह 4. 20 पर पहुंची।