Move to Jagran APP

रन फॉर यूनिटी में उमड़ा उत्तर प्रदेश

लखनऊ। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' में आज उत्तर प्रदेश के ला

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 10:02 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 10:02 AM (IST)
रन फॉर यूनिटी में उमड़ा उत्तर प्रदेश

लखनऊ। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 139वीं जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' में आज उत्तर प्रदेश के लोग उमड़ पड़े। राजधानी लखनऊ के साथ ही अन्य महानगरों में भाजपा कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों तथा अन्य नागरिकों ने इसमें जोर शोर से शिरकत की।

loksabha election banner

लखनऊ में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई, लखनऊ के महापौर तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद लालजी टंडन, विधायक आशुतोष टंडन तथा हजारों लोगों ने शहीद स्मारक से शुरू इस दौड़ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। यह दौड़ विधानसभा मार्ग पर लौह पुरूष सरदार पटेल की प्रतिमा पर सम्पन्न हुई।

गाजीपुर में रेल राज्य मंत्री मंत्री मनोज सिन्हा, मुजफ्फरनगर में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान, आगरा में सांसद रमाशकर कठेरिया, देवरिया में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा, गोरखपुर में सांसद महंत आदित्यनाथ व शिवप्रताप शुक्ल, आगरा में हरद्वार दुबे, हरदोई में स्वतंत्र देव सिंह, सहारनपुर में अशोक कटारिया, बादा में बाबूराम निषाद, कानपुर में बालचन्द्र मिश्र, चंदौली में लक्ष्मण आचार्य, कुशीनगर में उपेन्द्र शुक्ला, अमरोहा में विजय पाल तोमर, बहराइच में मुकुट बिहारी वर्मा, इटावा में सरिता भदौरिया रहेंगी। इसके अलावा वाराणसी कैंट मे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, रामगोपाल मोहले, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में श्यामदेव राय चौधरी, उत्तरी विधानसभा में रवीन्द्र जायसवाल तथा रोहनिया में आजाद सिंह गौतम और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में देवेन्द्र सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उमा भारती चोटिल

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती लखनऊ में दौड़ के दौरान गिर पड़ीं। इससे उनको हल्की सी चोट भी आई, लेकिन उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा तक अपनी दौड़ पूरी की। ं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.