Move to Jagran APP

घर वापसी के बिना देश का विकास नहीं : सिंहल

विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल का मानना है कि आर्थिक, सामाजिक तथा अन्य कारणों से दूसरे धर्मों को स्वीकार करने वाले लोग अब घर वापसी की राह देख रहे हैं। हिंदू धर्म में उनकी पुन: वापसी के बिना अब हमारे देश का विकास नहीं

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 10:34 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 10:35 AM (IST)
घर वापसी के बिना देश का विकास नहीं : सिंहल

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक एवं पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल का मानना है कि आर्थिक, सामाजिक तथा अन्य कारणों से दूसरे धर्मों को स्वीकार करने वाले लोग अब घर वापसी की राह देख रहे हैं। हिंदू धर्म में उनकी पुन: वापसी के बिना अब हमारे देश का विकास नहीं हो सकता है।

loksabha election banner

अशोक सिंहल कल कानपुर के आनंदपुरी में मर्यादा महोत्सव में शिरकत कर रहे थे। विहिप नेता ने कहा कि घर वापसी अभियान से ही देश का विकास होगा। उनसे पूछा गया कि इस समय देश में विकास पर जोर दिया जा रहा है तो दूसरी ओर विहिप हिंदू धर्म में वापसी का अभियान चला रही है। उन्होंने ब्रह्मïलीन देवरहा बाबा का उल्लेख करते हुए कहा था जब तक देश की धरती पर गाय का खून बहाया जाता रहेगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता है। हिंदू और गोरक्षा से ही देश के गांव-गांव का विकास होगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बारे में कहा मंदिर तो बनेगा ही।

युवाओं को पश्चिमी संस्कृति से वापस लाना होगा

विहिप नेता अशोक सिंहल ने कहा कि वसंत पंचमी के दिन कार्यक्रम में वह सेवा संकल्प का बंधन बांधने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय संसार में बड़ी शक्तियां खड़ी हो गई हैं, लेकिन भारत ने जिस शक्ति को खड़ा किया है उसमें जैन समाज की मान्यता है। दुनिया में बड़ी शक्तियां ङ्क्षहसा के बल पर खड़ी हुई हैं, जबकि जैन धर्म अङ्क्षहसा के बल पर खड़ा है। युवा पश्चिमी संस्कृति की ओर भाग रहा है जिसे वापस लाकर भारतीय संस्कृति से जोडऩे की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.