Move to Jagran APP

महिला हॉकी खिलाड़ी रितुषा सम्मानित

लखनऊ । महिला विश्व कप हाकी में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रहीं उत्तर प्रदेश की इक

By Edited By: Published: Mon, 12 Aug 2013 09:57 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2013 10:03 PM (IST)
महिला हॉकी खिलाड़ी रितुषा सम्मानित

लखनऊ । महिला विश्व कप हाकी में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रहीं उत्तर प्रदेश की इकलौती खिलाड़ी रितुषा आर्या को आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांच लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा रितुषा को लखनऊ में ही दो अन्य समारोह में एक-एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने सरकारी आवास पांच, कालिदास मार्ग पर रितुषा आर्या को पांच लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने को कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार हॉकी तथा अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि रितुषा ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने रितुषा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि भविष्य में अपने खेल प्रदर्शन से वे प्रदेश व देश का मान बढ़ाएंगी।

रितुषा आर्या ने मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान किए जाने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है और उनके खेल प्रदर्शन में और भी अधिक निखार आता है। इसके पहले विश्वकप जूनियर हॉकी में कांस्य पदक जीतकर लौटी भारतीय टीम की खिलाड़ी रितुषा आर्य का भव्य स्वागत किया गया। एल्डिको में हॉकी एसोसिएशन ऑफ यूपी के एक कार्यक्रम में खेल मंत्री नारद राय ने रितुषा और उनकी कोच शशि सिंह को पचास-पचास हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गर्ग चैरेटिबल ट्रस्ट ने इलाहाबाद की इस खिलाड़ी को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.