मथुरा में हेमामालिनी ने लिया फसल के नुकसान का जायजा
फिल्म अभिनेत्री तथा मथुरा से भाजपा की सांसद हेमामालिनी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के हुए नुकसान का जायजा लिया। हेमामालिनी खेतों में जाकर किसानों से भी मिली और उनको भरपूर मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।
लखनऊ। फिल्म अभिनेत्री तथा मथुरा से भाजपा की सांसद हेमामालिनी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के हुए नुकसान का जायजा लिया। हेमामालिनी खेतों में जाकर किसानों से भी मिली और उनको भरपूर मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।
सांसद हेमामालिनी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा का रुख किया। उन्होंने खेतों में जाकर बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का जायजा लिया। गांव-गांव जाकर खेतों में खुद हेमामालिनी ने गेंहू तथा सरसों की फसल के नुकसान को देखा। चौमुहां के गांव भरतिया में हेमामालिनी ने खेत पर जाकर किसान परिवार से मिलीं। इसके साथ उन्होंने मांट क्षेत्र के भी कई किसानों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने सभी को फसल के नुकसान का भरपूर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।