उत्तर प्रदेश कांग्रेस नई जान फूंकने को लखनऊ में आजाद
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद लखनऊ आ रहे हैं। वह कल काफी समय उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों के बीच बिताएंगे। उनकी उपस्थिति कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश होगी।
लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद लखनऊ आ रहे हैं। वह कल काफी समय उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों के बीच बिताएंगे। वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हैं। प्रदेश में प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। प्रशांत किशोर यानी पीके की मुहिम के बाद कांग्रेस में इस समय बदलाव का दौर समझा जाने लगा है। पीके की सक्रियता के बाद ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री को हटाकर गुलाम नबी आजाद को प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। प्रभारी बनने के बाद वह पहली बार एक साथ प्रदेश भर के प्रमुख कांग्रेस नेताओं से संवाद करने के लिए गुरुवार को लखनऊ में होंगे। लखनऊ के गांधी भवन में बैठक होगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, विधायक, पूर्व सांसद व विधायक, जिला व शहर अध्यक्ष, प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी, प्रवक्ता, एआइसीसी सदस् भी बुलाए गए हैं। इस बैठक के जरिए कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश होगी।