बस से अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
बुलंदशहर के कल एक किशोरी को बस से अगवा किया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर ईंट के भट्ठे में फेंककर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पातल रेफर कर दिया।
लखनऊ। बुलंदशहर के कल एक किशोरी को बस से अगवा किया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर ईंट के भट्ठे में फेंककर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पातल रेफर कर दिया।
बुलंदशहर के थाना अहार के गांव की किशोरी सोमवार सुबह बहन से मिलने बस से उसकी ससुराल जा रही थी। बहन की ससुराल ïजहांगीराबाद में है। बस में ही सवार चार युवकों ने उस किशोरी को उतार लिया। अगवा कर एक स्थान पर ले जाकर चारों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी जब बेहोश हो गई तो चारों आरोपी ऊंचागांव नहर किनारे एक भट्ठे के पास उसे फेंककर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने जब किशोरी को खोजा तब वो भट्टे के किनारे मिली। किशोरी के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर हालत को देखकर हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवती का इलाज चल रहा है।