दबंगों ने दलित किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
बीते वर्ष दंगे की आग में झुलसे मुजफ्फरगर में दो दबंगों ने एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। माना जा रहा है कि दबंगों ने यह कृत्य बदले की भावना से किया है।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 30 May 2015 03:40 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 03:46 PM (IST)
लखनऊ। बीते वर्ष दंगे की आग में झुलसे मुजफ्फरगर में दो दबंगों ने एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। माना जा रहा है कि दबंगों ने यह कृत्य बदले की भावना से किया है।
मुजफ्फरगर के जानसठ कस्बे में दो दबंग किस्म के लोगों ने दलित किशोरी के साथ दो दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस मामले को छुपाने में लगी थी। आज पीडि़ता के बयान के बाद आरोपी अमजद उसकी पत्नी नाज व नूरदीन छोटा भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। दबंग दो दिन से इस मामले में कोई भी कार्रवाई करने पर जाने से मारने की धमकी दे रहे थे। इस घटना को लेकर शहर के दलितों में रोष है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें