Move to Jagran APP

सहारनपुर में लोन दिलाने के नाम पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

सहारनपुर में कल शाम को कुछ लोगों ने एक विवाहिता को लोन दिलाने के नाम पर हवस का शिकार बना लिया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद तीनों युवक महिला को सड़क के किनारे छोड़कर भाग गये। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 02:41 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 02:56 PM (IST)
सहारनपुर में लोन दिलाने के नाम पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ। सहारनपुर में कल शाम को कुछ लोगों ने एक विवाहिता को लोन दिलाने के नाम पर हवस का शिकार बना लिया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद तीनों युवक महिला को सड़क के किनारे छोड़कर भाग गये। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

loksabha election banner

सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र से तीन युवकों ने एक महिला को लोन दिलाने के नाम पर अपने झांसे में फंसा लिया। महिला को लेकर निकले तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक महिला को देर शाम दिल्ली रोड पर डालकर भाग गए। इस घटना की खबर पर पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई। ïमौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

नकुड़ थाना क्षेत्र की महिला के अनुसार उसके घर की माली हालत ठीक नहीं। इसी वजह से उसे काम करना पड़ता है। पिछले दिनों उसके संपर्क में आए तीन युवकों ने व्यापार के लिए लोन दिलाने की बात कही थी। इसी के तहत कल तीनों युवक उसे लेकर शहर आ गए। आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और दिल्ली रोड पर पैरामाउंट ट्यूलिप के पास डालकर भाग गए। महिला के कपड़े फटे हुए थे और चोट भी लगी थी। पुलिस ने बताया कि महिला तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की बाबत महिला के परिवार के लोगों को भी सूचित कर दिया गया है।

टीसी दिलाने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म

सहारनपुर में ही कल शाम को टीसी दिलाने के बहाने एक युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। पुलिस ने आज उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नानौता क्षेत्र में एक युवक ने अपनी एक पहचान की लड़की के घरवालों को लड़की की टीसी दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाने को राजी कर लिया। वह लड़की को अपने साथ ले गया। इसके बाद शीतल पेय में नशीली चीज मिलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। युवक अश्विनी लड़की को उसी हालत में लड़की के घर के पास सड़क के किनारे छोड़कर भाग निकला। इस दौरान उसने लड़की को किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक अश्विनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।ï


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.