Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सामूहिक दुष्कर्म की वारदातें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, कानपुर, रायबरेली, अलीगढ़ और फीरोजाबाद समेत कई जिलों में दुष्कर्म की वारदातों ने दहला दिया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 09:23 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सामूहिक दुष्कर्म की वारदातें

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, कानपुर, राजबरेली, अलीगढ़ और फीरोजाबाद समेत कई जिलों में दुष्कर्म की वारदातों ने दहला दिया। दरिंदगी इस हद तक कि कानपुर, गाजीपुर और अलीगढ़ में किशोरियां हवश का शिकार बनी जबकि रायबरेली में दरिंदों ने एक बच्ची के साथ मुंह काला किया। इससे इतर फीरोजाबाद में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

loksabha election banner

बुलंदशहर कांड से संबंधित समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।

फीरोजाबाद में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या फीरोजाबाद में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया कि वह मुकदमा नहीं लड़ सकता जबकि परिजनों के एफआइआर से इन्कार के बाद पुलिस कार्रवाई कर कती थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। वह मौके पर पहुंची लेकिन चुपचाप लौट आई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।रसूलपुर थाना क्षेत्र में एक गरीब किसान की बेटी दोपहर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर खोजबीन में का शव मिला। किशोरी के चेहरे एवं गले पर चोट के भी निशान थे। कपड़े फटे थे। शव मिलने की सूचना पर थाने से सब इंस्पेक्टर सोबरन सिंह पहुंचे, लेकिन लौट आए। किशोरी के पिता ने पुलिस को किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही। पिता का कहना था कि उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह मुकदमे में पैरवी कर सके। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

रायबरेली स्टेशन पर मासूम से दुष्कर्म

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर रात अज्ञात वहशी युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। रेलवे स्टेशन पर मां के साथ सोते वक्त उसे अगवा कर लिया और स्टेशन के पास ही उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार रात हुई इस घटना में जीआरपी अनजान बनी रही। महिला अस्पताल में बच्ची का मेडिकल भी आज दोपहर बाद किया जा सका। मूल रूप से गोंडा जिले की निवासी विधवा महिला अपने 10 वर्षीय पुत्र, पांच वर्षीय पुत्री व नवजात के साथ भुसावल (महाराष्ट्र) के लिए शनिवार को ट्रेन से निकली थी। टिकट न होने की वजह से रात में रेल कर्मियों ने उसे रायबरेली रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। महिला अपने बच्चों के साथ प्लेटफार्म पर ही सो गई। रात में अज्ञात युवक ने उसकी पांच साल की बेटी को अगवा कर लिया और मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची किसी तरह मां के पास पहुंची और जगाकर आपबीती बताई।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कानपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

कानपुर के रावतपुर गांव में तीन दिन पूर्व बाजार से घर लौट रही किशोरी को अर्मापुर के जंगलों में ले जाकर युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। प्राइवेट कर्मी की 15 वर्षीय किशोरी गुरुवार देर शाम बाजार से घर लौट रही थी। आरोप है कि तभी सैय्यद नगर निवासी रेकी और अमजद ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और उसे अर्मापुर के जंगल में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग निकले। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने रेकी और अमजद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

गाजीपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

एक किशोरी रात हैवानों का शिकार बन गई। किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता के घरवालों ने तीनों युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। किशोरी को मेडिकल के लिए पुलिस अस्पताल ले गई। गाजीपुर के गांव के ही एक युवक ने किशोरी को किसी काम से दोपहर अपने घर बुलाया था। इसी दौरान उसके दो साथी भी वहां पहुंच गए। बाद में तीनों ने किशोरी के साथ वारदात की। उनके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची, आपबीती मां को सुनाई। उस समय किशोरी के खेतिहर पिता बाहर थे। उन्हें घर बुलाकर मां ने घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग किशोरी को लेकर रात में ही थाने पहुंचे और श्रवण कुमार, संतोष व लालाराम नामक तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर एक आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया।

अलीगढ़ में किशोरी से दुष्कर्म

अलीगढ़ के अतरौली की 14 वर्षीय किशोरी के अनुसार,आज दोपहर में मकान के सामने रहने वाली महिला ने काम के बहाने उसे अपने घर बुलाकर कमरे में बंद कर दिया। कमरे में मौजूद दो युवकों ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने महिला व दोनों युवकों शैलेष व लोकेश निवासी सिरावली, कासगंज को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीडि़ता की मां ने दोनों युवकों व महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.