महिला से सामूहिक दुष्कर्म
लखनऊ। मथुरा से स्कार्पियो में लिफ्ट देकर कानपुर देहात की एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार किया
लखनऊ। मथुरा से अलीगढ़ आने की खातिर लिफ्ट देकर स्कार्पियों सवारों ने कानपुर की एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जेवर व नगदी आदि को लूट लिया। घटना का विरोध करने पर उसकी मा के साथ भी मारपीट की। कानपुर के थाना कल्याणपुर इलाके में रहने वाली एक विवाहित महिला अपनी मा के साथ तीर्थ यात्रा करने तीन दिन पहले मथुरा आयी थी। मंगलवार को उसे अलीगढ़ से ट्रेन के जरिये वापस कानपुर जाना था। शाम के वक्त अलीगढ़ आने के लिए उसे स्कार्पियों सवार लोगों ने भाड़ा तय करने लिफ्ट दी। ये लोग गाड़ी को सीधे अलीगढ़ लाने की बजाय अलीगढ़ केखैर क्षेत्र के गाव भनोरा की ओर ले गये। जहा महिला से सामूहिक दुष्कर्म,लूट और उसकी मा से मारपीट कर आरोपी भाग खड़े हुए। राहगीरों के जरिये घटना की सूचना मिलते ही खैर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तलाशे जा रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर