बदायूं में चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोचा
कटरा सआदतगंज और मूसाझाग सामूहिक कांड के चलते दुनिया भर में बदनाम हुआ उत्तर प्रदेश का बदायूं जिला फिर शर्मसार हुआ है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर गईं नाबालिग चचेरी बहनों को दबंग असलहों के बल पर उठाकर नदी किनारे ले गए और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
बदायूं [जासं]। कटरा सआदतगंज और मूसाझाग सामूहिक कांड के चलते दुनिया भर में बदनाम हुआ उत्तर प्रदेश का बदायूं जिला फिर शर्मसार हुआ है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर गईं नाबालिग चचेरी बहनों को दबंग असलहों के बल पर उठाकर नदी किनारे ले गए और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरियों ने चीखने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश में निकले ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे तो नजारा देख खून खौल उठा। घेराबंदी करके दो अवैध राइफलों के साथ पांच हैवानों को दबोच लिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामला दो संप्रदायों का होने की वजह से इलाके में तनाव है।
मंगलवार रात करीब आठ बजे क्षेत्र के गांव की सगी चचेरी बहनें खेत पर गई थीं। इसी दौरान पड़ोस के गांव मदारपुर निवासी नरेश यादव, उसका भाई राकेश यादव, छोटे, महावीर, मनोज दोनों को असलहों के बल पर उठा ले गए। दङ्क्षरदे किशोरियों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गांव के पास बह रही महावा नदी किनारे पहुंचे और सभी ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया। दबंग देर रात तक दोनों को वहीं बंधक बनाए रहे।
काफी देर तक किशोरियां वापस नहीं लौटीं तो फिक्रमंद परिजन ग्र्रामीणों के साथ तलाश करते हुए नदी किनारे पहुंच गए। दुष्कर्मियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने की सूचना पाकर एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सुबूत जुटाए।
नशा देकर रिश्तेदार ने किया किशोरी से दुष्कर्म
पीलीभीत : शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम किशोरी को नशा देकर उसके ही रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। देर रात घर न पहुंचने पर खोजने निकली मां को लड़की उसके बेटे की बहू के मायके में बेहोश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की की मां ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।