इटावा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या
लखनऊ। इटावा के इकदिल क्षेत्र के कल्यानपुर में अज्ञात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महिला के साथ
लखनऊ। इटावा के इकदिल क्षेत्र के कल्यानपुर में अज्ञात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।
शुक्रवार सुबह नौ बजे कल्यानपुर में किसान खेतों में काम कर रहे थे। तभी नहर के किनारे एक स्कार्पियो आकर रुकी। स्लेटी कलर की स्कार्पियो से कुछ लोग निकले और उन्होंने रजाई में लिपटा शव नहर में फेंक दिया। आसपास के किसानों ने नजारा देखा तो उन्होंने स्कार्पियो सवारों को ललकारा, जिस पर वह भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया तो सबके होश उड़ गये। रजाई में लगभग 25 वर्षीय एक युवती का शव था। उसके कपड़े फटे और शरीर पर चोटों के निशान उससे हुई क्रूरता की गवाही दे रहे थे। शव की हालत से साफ था कि हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के अनुसार महिला के बाएं हाथ पर मधू पत्नी सुशील प्रसाद गुदा हआ था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर